Mahakali: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ का खौफनाक टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है. ये किसी टीजर से कम नहीं है. जिसमें शानदार वीएफएक्स और मां काली की शक्तियों और पौराणिक कथाओं पर आधारित जबरदस्त कहानी देखने को मिलती है. इसमें शुक्राचार्य और देवताओं के बीच के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा. 2 मिनट 53 सेकेंड के इस टीजर में अक्षय खन्ना ने मजमा लूट लिया है. ‘हनु-मैन’ फेम प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘महाकाली’ में वह शुक्राचार्य के रोल में जबरदस्त लग रहे हैं.
महाकाली का टीजर
‘महाकाली’ के टीजर की शुरुआत काली माता की एक प्रतिमा के साथ होती है और एक महिला को अपने बच्चे को काली माता के चरणों में रखते देखा जा सकता है. इसके बाद घने जंगलों के बीच से एक तेज रोशनी दिखाई देती है और शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आते हैं, जो असरों के समस्त लोकों में राज के लिए प्रतिबद्ध हैं. बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘समुद्र मंथन के समय देवों एवं असुरों के समान श्रम दान करने के पश्चात विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया. ये धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाति को पाताल में ढकेलकर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा, सदैव के लिए असुर गण मुक्त हो जाएंगे.’
महाकाली की रिलीज डेट
आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित ‘महाकाली’ का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया है. यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली कड़ी है. फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी, रोहित सराफ और कई अन्य प्रमुख कलाकार नजर आएंगे. ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें:-करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से सच्ची खुशी मिलती है…, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित