ड्राई, ऑयली या सेंसिटिव? जानें किन लोगों के लिए नियासिनामाइड है बेस्ट

Benefits of niacinamide: स्किन केयर में नियासिनामाइड एक पॉपुलर इंग्रीडिएंट है. यह विटामिन बी3 का एक रूप है जो स्किन को हेल्दी बनाने और त्वचा की कई समस्याओं को मैनेज करने में मदद कर सकता है. नियासिनमाइड उन चीज़ों में से एक है जो कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पाया जाता है, जो स्किन को चमकदार बनाता है, उम्र बढ़ने के निशानों को रोकता है और एक्ज़िमा या मुंहासों जैसी समस्याओं का इलाज करता है.” “नियासिनमाइड कई सालों से है और इसमें टिकने की ताकत है, क्योंकि यह कई स्किन समस्याओं पर अच्छा असर डालता है.

ऑयली स्किन: ऑयली स्किन के लिए नियासिनमाइड बेहद असरदार माना जाता है. यह चेहरे से एक्स्ट्रा सीबम को कंट्रोल करता है जिससे स्किन चिपचिपी नहीं होती हो. इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें.

ड्राई स्किन: अगर, आपकी स्किन ड्राई है तो रात में सबसे पहले नियासिनमाइड का इस्तेमाल करें. उसके बाद आप, रेटिनॉल लगाएं. यह एक सुरक्षित इंग्रीडिएंट है. लेकिन, अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई और इरिटेटेड है, तब इसका इस्तेमाल न करें.

एक्ने प्रोन स्किन: अगर आपकी स्किन पर मुहासें हैं तो नियासिनमाइड का इस्तेमाल जरूर करें. दरअसल, यह मुहासें वाली स्किन, खुले पोर्स, मुँहासों के काले निशान और बेजान स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है. आप इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करें. इसके बाद मॉइस्चराइज़र और फिर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.

अगर आप इसे पहली बार नियासिनामाइड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 5% नियासिनामाइड से शुरू करें क्योंकि ज़्यादा कंसंट्रेशन से स्किन में जलन हो सकती है. आप इसे सुबह या शाम, या दिन में दो बार लगाएं. हल्की गीली स्किन पर लगाने से यह ज़्यादा असरदार होता है.

इसे भी पढ़ें:-1400 साल प्राचीन मंदिर के गर्भगृह में मिली चार अदृश्य ऊर्जा रेखाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *