5.5 तीव्रता के झटके से हिली लद्दाख की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार की सुबह सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.  भूकंप सुबह करीब 06:05 बजे आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है. इसकी गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए. हालांकि अब तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

भूकंप से लोगों में दहशत

सुबह सुबह लेह की धरती डोली जब लोग घरों में आराम से सो रहे थे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में ही लोगों ने इसे महसूस कर लिया. दहशत में आए लोग घर से निकलकर बाहर भागने लगे. लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में भी महसूस हुआ कि पूरा घर हिल रहा है. शोर मचा और लोग दहशत में आ गए. अभी आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं, इस वजह से लोग डर के मारे घर में नहीं जा रहे हैं. 

भूकंप कितने खतरनाक?

बता दें कि 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, इसके झटके बहुत हल्के होते हैं और अक्सर लोग इसे महसूस नहीं कर पाते हैं. ये भूकंप वाले क्षेत्र में अक्सर आते रहते हैं. लेकिन 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप महसूस होते हैं और इससे जान माल का नुकसान हो सकता है. इस तीव्रता वाले भूकंप को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे घरों और इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है. 


इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *