Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, बानगंगा नदी के बैदौली घाट पर नहाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूब गए. वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी, जिस पर उपजिलाअधिकारी और पुलिस टीम घटना स्थल पर मौके पर पहुंच गए. एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है, हालांकि, अभी तक युवकों का पता नहीं चल सका है.
जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय शिवा पुत्र राममूरत, 18 वर्षीय रवि पुत्र रामस्वरूप और 19 वर्षीय मोनू पुत्र बब्लू नदी में उतरे और गहरे पानी मे चले गए. पानी का बहाव काफी तेज था, तीनों किशोर को बहता देख लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिल सकी.
युवकों को निकालने के लिए लगातार स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से खोजी अभियान चलाया जा रहा है. एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय गोताखोर संयुक्त रूप से नदी में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
इसे भी पढ़ें:-CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियाद, बोलें- सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें