कही भीषण गर्मी तो कहीं तेज बारिश से लोग बेहाल, यूपी में मानसून के ठहराव से IMD की डराने वाली चेतावनी

UP weather today: उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद फिर पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. तेज धूप निकलने के कारण एक बार फिर से उमस भरी गर्मी में इजाफा हुआ. इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है.

इन जिलों में बादल गरजने-बिजली गिरने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ का वेदर

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. वहीं ज्यादातर स्थानों पर मौसम ड्राई रहेगा. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की और अधिक वृद्धि हो सकती है, अधिकतम तापमान 38 न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 30 जून को मानसून की आमद हो चुकी है. इसके बाद तेज़ी से आगे बढ़ते हुए दो जुलाई को पूरे प्रदेश में इसका असर दिखा. इसके बाद उत्तरी उड़ीसा तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मौसमी द्रोणी अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है. इसके चलते प्रदेश में अन्य कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *