India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम का नया दौर शुरू हो चुका है, हालांकि इसका आगाज कतई ठीक नहीं रहा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड से दो मैचों की टी20 सीरीज हार चुकी है. अब टीम इंडिया इंग्लैंड जाने वाली है. जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद वनडे मैच भी होंगे. इस नई सीरीज का शेड्यूल आप नोट कर लीजिए, क्योंकि इसमें अब बहुत ज्यादा देर नहीं है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज
- 1 जुलाई भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज
- सीरीज का अगला मैच शनिवार 4 जुलाई को खेला जाएगा.
- सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार 7 जुलाई को खेला जाएगा.
- इसके बाद 9 जुलाई दिन गुरुवार को चौथा मैच खेला जाएगा.
- 11 जुलाई सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा
- पहला वनडे मैच 14 जुलाई मंगलवार को खेला जाएगा.
- 16 जुलाई को सीरीज का दूसरा वनडे होगा.
- 19 जुलाई को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच होगा.
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा.