UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि जिलाधिकारी अतुल वत्स ने की है. उनकी जनसभा कराने के लिए प्रशासन ने सभास्थल के लिए जगह चिन्हित कर ली है.
सीएम योगी के हाथरस आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी संगठन कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुट गया है.
जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनसभा के प्रस्तावित स्थल सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, हेलीपैड, वीआईपी मूवमेंट और आम जनता के बैठने की व्यवस्था को लेकर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें:-सामंथा की ‘मां इंति बंगारम’ की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए करोड़ों, जानें- कलेक्शन