जैसलमेर से ISI का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, बॉर्डर पर दुकान खोलकर लीक कर रहा था BSF का मूवमेंट

Rajasthan: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं साझा करने के मामले में राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है. अब सीआईडी इंटेलिजेंस ने शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय संदिग्ध नेटवर्कों पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और सख्त कर दी गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाचना थाना क्षेत्र के खारिया गांव स्थित हिगोला की ढाणी निवासी मुस्ताक अली पुत्र नबी बख्श के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था.

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आया था. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उसे विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और वह नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करता था. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया आज जासूसी गतिविधियों के प्रमुख माध्यम बनते जा रहे हैं, जिनका उपयोग विदेशी एजेंसियां अपने नेटवर्क विस्तार के लिए कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें:-‘मनचाहा तबादला लीजिए, हर हाल में पढ़ाना पड़ेगा’, शिक्षकों को सीएम सम्राट चौधरी ने दी दो टूक चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *