Women’s T20 World Cup 2026:भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में आमने सामने आने वाली हैं। इसमें अब बहुत कम दिन का वक्त बचा है। ये मुकाबला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में होगा, जो अब से कुछ ही दिन बाद शुरू होने जा रहा है। टीमों की तैयारी करीब पूरी हो गई है और अब रणनीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इस बार ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में हो रहा है। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सफर का आगाज 14 जून से करेगी, जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान से खिलाफ खेलने उतरेगी। यह टूर्नामेंट 12 जून से लेकर 5 जुलाई तक चलेगा।
भारत के ग्रुप और कौन कौन सी टीमें हैं
भारतीय टीम को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसमें पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलियाई टीमें भी हैं। भारत का पाकिस्तान से मुकाबला तो आसान होगा, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से काफी मुश्किल टक्कर होगी। पाकिस्तान की महिला टीम अभी तक किसी भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम को हरा नहीं सकी है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जिसे आगे भी टीम इंडिया कायम रखना चाहेगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।