KMP एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में भीषण टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

Haryana: हरियाणा के नूंह जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 5 पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पांचों पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे.

पलवल की ओर से आ रही थी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ. जहां एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी. वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे. वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेस-वे पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें.

इसे भी पढ़ें:-गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 फरियादियों की सुनी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *