Google Gemini Personal Intelligence : Google ने भारत में अपना नया Personal Intelligence फीचर लॉन्च कर दिया है जिससे अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल हो जाएगा. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने अलग-अलग Google ऐप्स को एक साथ जोड़ सकते हैं. इसके साथ ही उसी आधार पर AI से कस्टम जवाब पा सकते हैं.
बता दें कि Personal Intelligence एक ऐसा फीचर है जो आपके डेटा को समझकर आपको ज्यादा सटीक और उपयोगी जानकारी देता है. ऐसे में यह फीचर खासतौर पर दो काम करता है. पहला, आपके ईमेल या फोटो से जरूरी जानकारी निकालना वहीं दूसरा, अलग-अलग जगहों से मिली जानकारी को जोड़कर एक पूरा जवाब तैयार करना. जब आप Gmail, Google Photos, YouTube और Google Search को Gemini से कनेक्ट करते हैं तो यह टेक्स्ट, फोटो और वीडियो तीनों को समझकर आपके सवालों का जवाब देता है.
कैसे काम में आता है यह फीचर?
जानकारी के मुताबिक, आप छुट्टी की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में Gemini आपके Gmail से फ्लाइट बुकिंग की जानकारी निकाल सकता है, बता दें कि Photos में सेव लोकेशन के स्क्रीनशॉट देख सकता है और YouTube पर देखे गए वीडियो के आधार पर ट्रेंडिंग जगहों की जानकारी जोड़ सकता है. इतना ही नही बल्कि इस तरह आपको अलग-अलग ऐप्स खोलकर जानकारी जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती Gemini खुद ही सब कुछ जोड़कर एक पूरा प्लान बना देता है.
फीचर अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं
ऐसे में Google का मानना है कि यह फीचर अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है. कई बार यह जरूरत से ज्यादा पर्सनलाइजेशन कर सकता है और साथ ही गलत निष्कर्ष निकाल सकता है. बताया जा रहा है कि दि आपकी कोई फोटो किसी गोल्फ कोर्स की हैं तो Gemini यह मान सकता है कि आपको गोल्फ पसंद है जबकि असल वजह कुछ और हो सकती है. ऐसे मामलों में यूजर सीधे Gemini को सुधार भी सकता है.
कितनी सुरक्षित है आपकी प्राइवेसी?
इसे लेकर कंपनी का कहना है कि Gemini सीधे आपके Gmail या Photos के डेटा पर ट्रेनिंग नहीं करता. यह सिर्फ आपके दिए गए सवाल और उसके जवाब तक ही सीमित रहता है. क्योंकि संवेदनशील विषयों पर यह बिना जरूरत के अनुमान लगाने से बचने की कोशिश करता है.
भारत में इस प्रकार करें सेटअप
फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स (AI Plus, Pro और Ultra प्लान) के लिए जारी किया जा रहा है. इसके साथ ही धीरे-धीरे सभी तक पहुंचेगा. विशेष बात यह है कि ऐप कनेक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं यानी आप खुद तय करेंगे कि कौन-सा ऐप जोड़ना है.
सेटअप करने का तरीका
- सबसे पहले Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें
- Settings में जाएं
- Personal Intelligence विकल्प ढूंढें
- Connected Apps में जाकर Gmail, Photos या अन्य ऐप्स को कनेक्ट करें
इस वेबसाइट को तीनों प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं इस्तेमाल
बता दें कि एक बार यह फीचर एक्टिव हो जाने के बाद आप इसे वेब, Android और iOS तीनों प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, यह फीचर आने वाले समय में और भी बेहतर होगा. बताया जा रहा है कि कंपनी इसे एक ऐसा स्मार्ट असिस्टेंट बनाना चाहती है जो कि आपकी जरूरतों को पहले से समझकर खुद ही मदद कर सके. इस नए फीचर के साथ स्पष्ट है कि AI अब सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आपकी डिजिटल लाइफ को समझकर उसे आसान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें :- ‘लटकाना, अटकाना…’,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने गिनाई विरोध की पूरी लिस्ट