Bhooth Bangala: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ आखिरकार दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है. दर्शकों के बीच लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है, जो 2 दिन में खत्म होने वाला है. इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता की कई बड़ी वजहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह हैं अक्षय और प्रियदर्शन का कोलेबोरेशन. फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज होने वाली है और अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है.
‘भूत बंगला’ की कैसी है एडवांस बुकिंग?
प्रियदर्शन अपने हिट स्टार अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं और उम्मीदें आसमान छू रही हैं, फैंस भी एक्टर-डायरेक्टर इस ड्रीम टीम के रीयूनियन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.
- वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने 2डी फॉर्मेट में पहले दिन के लिए अभी तक 8068 टिकटों की प्री सेल की है.
- जिससे अभी एडवांस बुकिंग में 13.84 लाख का कलेक्शन हुआ है.
- वहीं ब्लॉक सीटों के साच ये 38.97 लाख रुपये है.
- फिलहाल फिल्म की प्री सेल स्लो है लेकिन इसके रिलीज होने में दो दिन बचे हैं ऐसे में उम्मीद है कि इसकी एडवांस बुकिंग काफी उछाल आएगा.
स्टार कास्ट
अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं, जिनकी फिल्मों की खासियत है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का होता है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, असरानी और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली के रोहिणी इलाके में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा जले