IDBI बैंक में निकली असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 19 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

IDBI Bank vacancy: सिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के कुल 1300 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत रखी गई है. इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए. वहीं असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 साल का एक्सपीरियंस जरूरी बताया गया है.

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना बैंक की ओर से तय तारीख के आधार पर की जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

ऐसे करें अप्लाई 
  • सबसे पहले IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • IDBI JAM / Assistant Manager Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

इसे भी पढ़ें:-आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द होगी रिलीज, बॉबी देओल-अनिल कपूर भी आएंगे नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *