Technology: व्हाट्सएप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर रोल आउट किया है. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अब अपने पसंदीदा स्टीकर खोजने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. अब चैटिंग के दौरान जैसे ही यूजर कोई इमोजी टाइप करेगा, उससे जुड़े स्टीकर का सजेशन अपने आप सामने आ जाएगा. इससे यूजर्स आसानी से अपनी पसंद का स्टीकर चुनकर दोस्तों या परिवार को भेज सकेंगे.
इमोजी टाइप करते ही दिखेंगे स्टिकर
नए फीचर की खास बात यह है कि जब भी यूजर चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेगा, उसी भावना या रिएक्शन से जुड़े स्टिकर तुरंत दिखाई देने लगेंगे. जैसे मान लीजिए आपने हंसने वाला इमोजी टाइप किया, तो आपके सामने फनी स्टिकर सजेशन आ जाएंगे. दिल वाला इमोजी डालने पर प्यार से जुड़े स्टिकर और थंब रिएक्ट करने पर उससे संबंधित स्टीकर आ जाएगा. फिर यूजर इनमें से किसी भी स्टिकर पर टैप करके सीधे चैट में भेज सकता है.
Show More Results से मिलेंगे और भी स्टिकर
अगर यूजर को दिखाई दे रहे स्टिकर से ज्यादा विकल्प चाहिए तो Show more results विकल्प पर टैप करके और भी स्टिकर देखे जा सकते हैं. इसमें ऐप के अंदर मौजूद स्टिकर के साथ-साथ थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक भी शामिल हो सकते हैं.
उदाहरण के लिए अगर कोई हंसने वाला इमोजी टाइप करता है तो मजेदार या फनी रिएक्शन वाले स्टिकर दिखेंगे, वहीं दिल वाले इमोजी डालने पर प्यार या भावनाओं से जुड़े स्टिकर सामने आ जाएंगे.
आने वाले समय में और भी नए फीचर्स
हाल के महीनों में Meta Platforms अपने इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है. हाल ही में ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर भी जोड़ा गया है जिससे ग्रुप में नए जुड़ने वाले सदस्य पुराने मैसेज भी देख सकते हैं.
इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए SIM binding जैसे सुरक्षा फीचर पर भी काम कर रही है. साथ ही एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की भी तैयारी बताई जा रही है जिसे संभवतः WhatsApp Plus नाम दिया जा सकता है. इसमें पेड यूजर्स को अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और कुछ खास सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़े:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और कैसे हुआ शुरू, जानें इतिहास और महत्व