भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्डकप फाइनल मुकाबला 8 मार्च को, जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारतीय टीम अब तीसरा बार इस खिताब को जीतने के लिए न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है. अब दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ने को तैयार हैं. दोनो के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक लाख से ज्यादा दर्शकों के साथ भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए तैयार है. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. जहां एक ओर भारत अपनी 2024 की खिताबी जीत का बचाव करना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड की नजरें अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर होंगी. भारत की बल्लेबाजी की गहराई और बुमराह की कयामत ढाती यॉर्कर के सामने कीवी कप्तान की चतुर रणनीति की परीक्षा होगी. रविवार को यह तय हो जाएगा कि टी20 क्रिकेट का असली किंग कौन है.

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. 

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे. 

इसे भी पढ़ें:-सेंट्रल बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, ये है लास्ट डेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *