Religion news: धार्मिक दृष्टि से सप्ताह का प्रत्येक दिन विशेष-महत्वपूर्ण माना जाता है. प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है. शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा शुभ मानी जाती है. अगर कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए और माँ लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. जब वह अपने भक्त पर प्रसन्न होती हैं तो उसके जीवन को धन और समृद्धि से भर देती हैं.
शुक्रवार के उपाय
- जीवन में सुख प्राप्ति के उपाय- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की तस्वीर अपने मंदिर में स्थापित करें. इसके बाद धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करके पुष्प अर्पित करें.
- सौभाग्य प्राप्ति के उपाय- सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें. फिर उस एक रुपये का सिक्का अर्पित करें और पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें. अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें.
- अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाए औऱ घी और मखाने का भोग लगाकर अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें.
- धन प्राप्ति के उपाय- आज के दिन आपको चावल से भरे कलश के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें. इसके बाद इसपर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें. ऐसा करने से धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होती है.
- पारिवारिक खुशियों के उपाय- आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए. फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योति जलाएं. साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं. आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में ढेर सारी खुशियों का संचार होगा.
- सुख-समृद्धि के उपाय- शुक्रवार के दिन आपको मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति लेनी चाहिए और उन्हें अपने घर के ईशान कोण में, यानि उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में एक लकड़ी की चौकी पर, किसी बर्तन में स्थापित करना चाहिए. फिर उन्हें दूध से स्नान करना चाहिए. इसके बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर प्रणाम करें. ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-समृद्धि हमेशा बरकरार रहेगी.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: आज फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानिए क्या है आज आपके शहर में क्या है भाव