मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा, जीवन में वापस आएंगी खुशियां

Religion: सप्ताह का मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी माना जाता है. इसके अलावा मंगलवार के दिन इन खास उपायों को करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है. तो अगर आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही हैं तो मंगलवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं. ऐसा करने से आपको समस्त समस्याओं का समाधान मिल जाएगा. तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मंगलवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.

  • जीवन में हर प्रकार से आजादी  पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको मौलश्री के पेड़ की उपासना करनी चाहिए.
  • अपने कामों की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन किसी लौहार या बढ़ई को साबुत उड़द की दाल गिफ्ट करें.
  • आर्थिक समस्याओं से बाहर निकलना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करें. मंत्र है- ‘ऊँ हं हनुमते नमः.’
  • दांपत्य जीवन में मधुरता पाने के लिए मंगलवार के दिन स्नान करके दीपक में चमेली का तेल भर करा हनुमान जी के मंदिर में ले जाकर जलाइए औऱ हनुमान चालीसा का पाठ भी करें.
  • किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है तो हनुमान जी के चरणों में कलावा चढ़ाकर, उसमें से अपने हाथ की कलाई में बांध लें.
  • कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन स्नान करके दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये और हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें
  • परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में चमेली के फूलों की माला अर्पित करें और एक धूपबत्ती भी जलाएं.
  • लवमेट को और मजबूत करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:. इस मंत्र का 11 बार जप करें औऱ हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं.
  • बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है तो श्री हनुमान की उपासना औऱ केसरिया सिंदूर अर्पित करें
  • संतान सुख पाना चाहते हैं तो तो मंगलवार स्नान करके लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा औऱ हनुमानष्टक का पाठ करें.
  • नई नौकरी मिलने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो मंगलवार के दिन चावल में हल्दी और नमक को अच्छे से पकाकर मां सरस्वती को भोग लगाएं औऱ प्रार्थना करें.

इसे भी पढ़ें:-दिमाग रहेगा शांत, नींद बेहतर आएगी, अपनाएं ये योगासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *