क्या आप भी फैटी लिवर से हैं परेशान, तो आज से ही शुरू करें ये काम

Health tips: गलत खान-पान जैसे ज्यादा तला-भुना, मीठा, शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापे के कारण फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो आगे चलकर और कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे आदतों के बारे में बताने वाले हैं जो फैटी लिवर को धीरे-धीरे ठीक करने में मदद कर सकते हैं. 

फैटी लीवर से बचने और सुधार के लिए क्या करें?
  • सही डाइट अपनाएं- एक्सपर्ट्स के अनुसार लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव, फैटी लीवर को कंट्रोल करने और धीरे-धीरे ठीक करने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में खाने में हरी सब्जियां, फल, दालें और साबूदाना शामिल करें. वहीं ज्यादा फैट, मैदा और चीनी से दूरी बनाएं.
  • वजन कंट्रोल रखें- संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज से वजन को कंट्रोल रखना फैटी लिवर के लिए बहुत जरूरी है.
  • रोजाना एक्सरसाइज करें- फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए रोज कम से कम 30 मिनिट वॉक, योग, साइकलिंग या हल्की एक्सरसाइज करें.
  • फाइबर बढ़ाएं- इसके अलावा फाइबर युक्त भोजन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है.
  • खूब पानी पिएं- दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और लिवर को विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें:-यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें! आपकी सुविधा के लिए 1410 होली स्पेशल ट्रेनों का जल्द होगा संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *