8 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 8 फरवरी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन स्वाति नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
8 February 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों का आज एक साथ कई तरह की चुनौतियों से निपटना होगा. दिन सामान्य रहेगा. कामकाज को लेकर भाददौड़ बनी रहेगी. जो काम अटके हुए हैं वह आज पूरे हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको काफी प्रयास करेंगे. किसी तरह के निर्णय लेने में आपको जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अवसर मिल सकता है. आपको किसी ऐसी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा जिसमें कोई ज्यादा लालच दें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को रविवार के दिन थोड़ा संभलकर चलना होगा. बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा नहीं तो आपकी आर्थिक स्थितियां बिगड़ सकती है. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन किसी तरह की कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. आपको आज अपने आय-व्यय में बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा. जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. घर पर किसी तरह के धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा. दिनभर जोश, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. आज के दिन फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. आज के दिन आपको नए लोगों से संपर्क स्थापित करने का अवसर मिल सकता है. प्रभावशाली लोगों से मेल-मिलाप होगा. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी. अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. लेकिन छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि उनका मन पढ़ाई से दूर हो सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन छोटी-छोटी सफलताओं से भरा हुआ होगा. आपको एक साथ कई जगहों से नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जिसमें आपको चुनाव करना मुश्किल हो सकता है. कार्यस्थल पर काम ज्यादा होने से वजह से व्यस्त रहेंगे जिससे घर-परिवार में कम समय देंगे. आज मन आपका थोड़ा अशांत रहेगा क्योंकि दिमाग में कई चीजें एक साथ चलेंगी. जो लोग किसी योजना में धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उनको थोड़ी जानकारी और सतर्कत के साथ करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज के दिन किसी फैसले में जल्दी निर्णय लेना होगा, नहीं तो देरी से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन अपने टारगेट को पूरा करना होगा. तभी आपको प्रमोशन, वेतन वृद्धि और वरिष्ठ अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा. आपको अपने गुस्से और अहंकार से बचना होगा. परिवार में किसी सदस्य की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. व्यापार में किसी योजना पर काम करते हुए उसको आगे बढ़ाने का सही अवसर है.
कन्या राशि
कन्य राशि वालों को उनके मेहनत का पूरा फल मिलेगा. जो काम रुके हुए थे वह आज पूरे हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार में स्थितियां काफी बेहतर होगी. कुछ नया करने के मन करेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश हैं आज उनको सफलता मिल सकती है. जिसमें आपको अच्छा प्रमोशन और अच्छा वेतन मिलेगा. इसके अलावा जो लोग व्यापार में उनकी किसी तरह के बिजनेस डील में अच्छा मुनाफा हो सकता है. जिससे बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन दूसरे के साथ तालमेल बैठाकर चलने का रहेगा. आज के दिन आपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे काम में अच्छा मन लगेगा. किसी महत्वपूर्ण फैसलों को लेते समय अपने सगे-संबंधियों से विचार-विमर्श अवश्य कर लेना चाहिए. कामकाज के लिए दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है. आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. वहीं कुछ मामलों में आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के आज कहीं से अचानक लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा. आय के स्त्रोंतों में इजाफा होगा जिससे आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है. धन के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. जीवन में अच्छा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा कार्यक्षेत्र में आपको आज बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी. जो लोग नौकरी में हैं उनको आज के दिन कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी हासिल हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों और दोस्तों का साथ मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपको कई मोर्चे पर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा और नए काम को करने की योजना बना सकते हैं. आज के दिन आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको कोई अवसर हाथ लग सकता है. आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा हुआ होगा. आपके ऊपर काम का दबाव लगातार बना रहेगा. जिससे मन तनाव और अशांत रह सकता है. आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिल सकते हैं. घर पर किसी पुराने मामलों को लेकर फिर से वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती है. ऐसे में आपको थोड़ी सतर्कता बरतते हुए सभी पहलुओं पर सोच-विचार करके ही फैसला लेना होगा. कामकाज के चलते आज ज्यादा भागदौड़ रहेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी नए तरह के काम की शुरुआत हो सकती है. करियर-कारोबा में आज के दिन कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ सकता है. जो लोग नौकरीपेशा है उनको आज कार्यक्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा. अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आर्थिक सपंन्नता में वृद्धि होगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा हुआ होगा. घर-परिवार में किसी तरह की योजनाओं का लाभ आपको मिल सकता है. आपको बेहतर संतुलना बनाकर चलना होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा और अनुकूल बीतेगा. कुछ ऐसे मौके आ सकते हैं जिसमें आपको आर्थिक लाभ होने के साथ भविष्य के लिए भी अच्छी संभावना है. लग्जरी और भौतिक सुख-सुविधाओं के मामले में दिन अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी संग प्रेम और तालमेल बना रहेगा जिससे आपसी संबंध मजबूत रहेंगे.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-गांव-गांव लोगों के जीवन को सुधार कर अच्छे समाज का करें निर्माण: पंकज जी महाराज