Tourist Destinations: उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत की नेचुरल ब्यूटी को शब्दों में बांधना मुश्किल है. हमारे यहां ऐसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस है, जो घूमने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. हालांकि कुछ ऐसी जगहें हैं जो देसी से लेकर विदेशी पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर हैं और यही वजह है कि इन जगहों पर हमेशा ही पर्यटक पहुंचते हैं. वहीं पीक सीजन में तो भीड़ हजारों में रहती है. कुछ जगहों पर लोग प्रकृति की खूबसूरती में वक्त गुजारने तो वहीं कुछ जगहों पर कला को करीब से जानने के लिए पहुंचते हैं. खास बात ये है कि इन जगहों की ट्रिप प्लान करने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं होती है. सही से प्लानिंग करके आप आप कम बजट में ही यादगार ट्रिप कर सकते हैं.
आगरा – ताजमहल का शहर
उत्तर प्रदेश का आगरा शहर दुनियाभर में मशहूर है, खासकर ताजमहल के कारण. यह सफेद संगमरमर से बना प्यार का प्रतीक है, जिसे देखने हर साल लाखों लोग आते हैं.

आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं. यहां रुकना और खाना पीना दोनों ही सस्ता है. इसके लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी.
जयपुर – पिंक सिटी की रॉयल झलक
राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी राजसी विरासत और महलों के लिए जानी जाती है. हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसे स्थल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

रंग-बिरंगे बाज़ार और पारंपरिक खाना भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है. यहां सस्ते में अच्छे होटल्स मिल जाते हैं और खाना पीना भी बहुत महंगा नहीं है.
गोवा – समुद्र, मस्ती और नाइटलाइफ
गोवा भारत का सबसे मशहूर बीच डेस्टिनेशन है. यहां के साफ समुद्र, वाटर स्पोर्ट्स और पार्टी कल्चर युवाओं को आकर्षित करते हैं. साथ ही, पुर्तगाली वास्तुकला वाले चर्च और किले भी इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों को पसंद आते हैं.

कम बजट के साथ भी आप ये ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
लेह-लद्दाख – रोमांच और शांति का मेल
जम्मू-कश्मीर का यह हिस्सा अपने खूबसूरत पहाड़ी नज़ारों और एडवेंचर के लिए जाना जाता है. बाइक राइड, ट्रैकिंग और पैंगोंग लेक जैसी जगहें युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हैं.

यहां की शांत वादियां और बौद्ध मठ आत्मिक शांति देने वाले हैं. अगर अपनी गाड़ी है तो आप इस ट्रिप में पैसे बचा सकते हैं नहीं तो आप गाड़ी रेंट पर भी ले सकते हैं. रहना और खाना ऊंचाई पर आम तौर पर महंगा होता है.
केरल – गॉड्स ओन कंट्री
दक्षिण भारत का यह राज्य हरियाली, बैकवॉटर्स और आयुर्वेदिक स्पा के लिए जाना जाता है. एलेप्पी और मुन्नार जैसे स्थल पर्यटकों को प्रकृति के करीब ले जाते हैं.

यहां का शांत वातावरण और समुद्री खाना एक अलग ही अनुभव देता है. इस ट्रिप में भी अगर आप सही होटल चुने और अच्छे से प्लानिंग करें तो बहुत पैसे बचा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-दुनिया का सबसे खूबसूरत आकर्षक केंद्र भारतीय हिमालय, जहां पायी जाती हैं अनोखी वन्य प्रजातियां