लखीमपुर खीरी में वाहन से टकराई कार, दंपती समेत तीन की मौत, दो घायल

UP News: लखीमपुर खीरी में गुरुवार की सुबह एनएच-730 पर घने कोहरे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. गोला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि बहराइच निवासी दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. दिल्ली से धर्म कुंडा बहराइच अपने घर जा रहे थे.

बहराइच के लिए जा रहे थे लोग

हादसे में घायल प्रवेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र अजय पाल ने बताया कि वे सभी लोग दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे. डेकोरेशन का काम करते थे. प्रवेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह का तिलक था. कार से सभी लोग बहराइच के लिए जा रहे थे. कार में मुकेश सिंह, सुनील सिंह पुत्र बिंद्रा सिंह (30 वर्ष), सुनील सिंह की दो वर्षीय पुत्री मानवी, सुनील की पत्नी सुधा सिंह (27 वर्ष) सवार थे.  कार संतोष सिंह पुत्र रमेश सिंह (30 वर्ष) चल रहा था. 

कटर से कार काटकर निकाला गया चालक 

प्रवेश सिंह का कहना है कि कार किस वाहन से टकराई है यह पता नहीं चला. हादसे में सुनील सिंह, उनकी पत्नी सुधा सिंह और चालक संतोष सिंह की मौत हो गई है. चालक को गैस कटर से कार काट कर बाहर निकल गया. गंभीर घायल मुकेश सिंह को जिला अस्पताल भेजा गया है. प्रवेश सिंह और मानवी को हल्की चोट आई है. बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घना कोहरा था. हादसे का कारण कोहरा माना जा रहा है. 

एक पल में उजड़ गई खुशियों की तैयारी

घने कोहरे में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सर्द मौसम में सड़क पर सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है. तिलक समारोह की खुशी में घर लौट रहा परिवार पल भर में मातम में डूब गया. इलाके में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल है.

सीएम ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें:-लोकसभा की कार्यवाही शुरू, PM मोदी कर सकते हैं संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *