UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार को 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 11 जिलों के एसएसपी-एसपी शामिल हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ और अहम पदों पर तैनात अधिकारियों का नाम भी लिस्ट में शामिल है। लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाएं का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं अयोध्या IG प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का ADG बनाया गया।
यूपी के अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

11 जिलों के कप्तान बदले
मिर्जापुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक संकल्प शर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त का पदभार मिला है। मेरठ के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, रायबरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, बस्ती, पीलीभीत, अमेठी और मिर्जापुर जैसे जिले शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें:-आतंकी संगठन के लिए काम करने वाले दो स्लीपर सेल गिरफ्तार, दिल्ली में माहौल खराब करने की रची थी साजिश