हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, तो रोजाना करें ये योगासन

Health tips: आजकल की भागदौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है. बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं और यह कभी-कभी अचानक भी बढ़ सकता है. ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ, योग भी एक इफेक्टिव रेमेडी साबित हो सकती है. योगासन मेंटल पीस (Mental Peace) देता है, स्ट्रेस को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. अगर आप भी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) से परेशान हैं, तो कुछ सरल योगासनों को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जो न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपको मेंटल पीस भी प्रदान करेंगे.

हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है?

जब रक्त धमनियों पर दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है, तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं. यदि ब्लड प्रेशर रीडिंग लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक रहती है, तो यह उच्च रक्तचाप माना जाता है. यह धीरे-धीरे दिल, मस्तिष्क और अन्य अंगों पर गंभीर असर डाल सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर के कारण
  • पारिवारिक इतिहास
     
  • मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता
     
  • अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन
     
  • धूम्रपान और शराब का सेवन
     
  • क्रॉनिक तनाव या चिंता
     
  • नींद की कमी
     
  • डायबिटीज़ या किडनी संबंधी समस्याएं
हाई बीपी के लक्षण

हाई ब्लड प्रेशर अधिकतर बिना लक्षण के होता है, लेकिन कुछ संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए:

  • सिर में भारीपन या दर्द
     
  • चक्कर आना
     
  • धुंधली दृष्टि
     
  • सांस लेने में तकलीफ
     
  • नाक से खून आना
     
  • सीने में दर्द
     
  • थकान या बेचैनी
BP के मरीजों के लिए ये योगासन सबसे बेस्ट
शवासन 

कैसे करें: पीठ के बल लेटकर आंखें बंद करें, हाथ-पैर ढीले छोड़ दें, सांस पर ध्यान दें.
फायदा: तनाव तुरंत कम, धड़कन शांत, BP डाउन.
समय: 5-10 मिनट इसका अभ्यास करें. 

अनुलोम-विलोम 

कैसे करें: बारी-बारी से नाक के दोनों नथुनों से सांस लें-छोड़ें.
फायदा: नर्व्स शांत, ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर, BP स्थिर.
समय: 7–10 मिनट.

वज्रासन

कैसे करें: घुटनों के बल बैठें, रीढ़ सीधी.
फायदा: पाचन सुधरे, वजन कंट्रोल, BP पर अप्रत्यक्ष लाभ.
समय: 5–10 मिनट (खाने के बाद भी कर सकते हैं).

सेतुबंधासन

कैसे करें: पीठ के बल लेटकर कूल्हे ऊपर उठाएं, ठुड्डी सीने की ओर.
फायदा: रक्त संचार बेहतर, तनाव कम.
समय: 3–5 राउंड, आराम के साथ.

सुखासन

कैसे करें: आराम से बैठकर आंखें बंद, सांस पर ध्यान.
फायदा: मानसिक शांति, BP कंट्रोल का आधार.
समय: 10 मिनट.

भ्रामरी प्राणायाम

कैसे करें: सांस छोड़ते समय ‘भ्रं’ की गूंज पैदा करें.
फायदा: एंग्ज़ायटी कम, नींद बेहतर, हाई BP में राहत.
समय: 5–7 राउंड.

हाई BP के मरीज अपने रुटीन में शामिल करें
  • नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें
  • रोज़ 30 मिनट वॉक
  • 7-8 घंटे नींद
  • कैफीन और धूम्रपान से दूरी
  • हाई BP के मरीज आसन धीरे करें, सांस न रोकें
  • ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को आहार में शामिल करें

इसे भी पढे़ं:-‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर रिलीज, इमोशनल और रियल फील देने वाली दिखी झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *