30 दिनों में वजन घटाने वाले ये प्रभावी योगासन, शरीर भी रहेगा फिट और फाइन

Health tips: अगर आप सोच रहे हैं कि क्या योग वजन घटाने में फायदेमंद है? तो इसका जवाब है हां। योग शारीरिक गतिविधि और ध्यान को मिलाकर वजन घटाने में मदद करता है। गतिशील प्रवाह और स्थिर आसन शारीरिक बदलाव लाने में सहायक होते हैं, वहीं ध्यान का तत्व व्यक्ति को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार, ये शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव मिलकर योग को वजन घटाने का एक प्रभावी और टिकाऊ तरीका बनाते हैं  

भुजंगासन  

पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन सबसे कारगर आसन कहा जाता है. इसके नियमित अभ्यास से आपकी कई सारी शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. इससे केवल पेट की चर्बी ही खत्म नहीं होती, बल्कि मांसपेशियों को ताकत मिलती है और खासतौर पर रीढ़ की को मजबूत करने में मदद मिलती है.  

कैसे करें

भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले किसी समतल जमीन पर पेट के बल लेट जाएं. इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को कंधों के पास रखिए. अब धीरे धीरे छाती को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर को पीछे की तरफ झुकाएं. करीब 30 सेकंड तक इसी पोजीशन में बने रहें और फिर शरीर को रिलैक्स करें. कुछ सेकंड बाद फिर से यही योग करें. इसके नियमित अभ्यास से आपके पेट पर जमा चर्बी कम होने लगेगी.

नौकासन  

देखने पर नौका यानी बोट जैसा प्रतीत होने पर इस आसन को नौकासन कहा जाता है. इसे बोट पोज भी कहा जाता है. ये आसन शरीर पर जमा जिद्दी चर्बी को दूर करने में मददगार साबित होता है. इसके साथ साथ इसके अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है.

कैसे करें

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आपको जमीन पर पीठ के बल लेटना होगा. पीठ के बल लेटे लेटे ही पैरों और सिर को हवा में ऊपर की तरफ उठाएं. अब हाथों को सामने की तरफ सीधा करें. इससे आपके शरीर की पोजिशन नाव की तरह बन जाएगा. इसी पोजीशन में करीब 30 सेकंड तक रहें और फिर शरीर को रिलैक्स करें. कुछ देर बाद फिर से यही अभ्यास करें.

कपालभाति प्राणायाम

योगासन के साथ साथ प्राणायाम भी वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं. इनकी खास बात ये है कि ये मेंटल हेल्थ को भी बूस्ट करते हैं. आप पेट की चर्बी घटाने के लिए कपालभाति प्राणायाम पर भरोसा कर सकते है.

कैसे करें

कपालभाति प्राणायाम पेट की चर्बी कम करने के साथ साथ मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता और पाचन क्रिया को सुधारता है. कपालभाति प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले सुखासन या पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं. एक बार भरपूर सांस लें, इसे रोकें और फिर नाक के जरिए इस सांस को बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की तरफ खींचें. इसे करीब 1 मिनट तक करना है. इससे आपके पेट की चर्बी कम होगी और आपके पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *