20 August 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 20 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण द्वादशी और बुधवार का दिन है. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
20 August 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। असमंजस में होने के चलते किसी फैसले को समय पर नहीं लेंगे, तो वह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज लाभ होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को अपने पार्टनर के स्वास्थय की चिंता सता सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन घर व कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपका मनोबल थोड़ा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। रोजगार के लिए जो जातक लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिलेगी। अपनी इमानदारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज कादिन उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। अपनी बुद्धि वविवेक से किसी कानूनी कार्य में जीत हासिल कर सकते हैं और मन मुताबिक लाभ की प्राप्ति भी कर सकते हैं। संतान पक्ष को किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को देने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातक अपने अधिकारियों की बातों को अच्छे से सुने, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां तो बड़ सकती हैं, लेकिन आप उनको अच्छी तरह से निभाएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की किसी डील के फाइनल होने से अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जातकों को नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं के चलते ग्रहस्थ जीवन में भी तनाव हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज़ से ठीक ठाक रहेगा। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने के चलते परिवार के सदस्य भी आपसे ना खुश रहेंगे, और परिवार का माहौल गरमा सकता है। आपके द्वारा किए गए खर्चे सिर दर्द बन सकते हैं, जिनपर आपको लगाम लगानी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। किसी दोस्त के प्रमोशन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से भी निजात मिलने की संभावना है। माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। घर पर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को आज व्यापार के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी कार्य को करने के लिए अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की सभी आवश्यकताओं को आप पूरा करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य आ जाने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी भी वाद विवाद में बोलते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नही तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। धन संबंधित समस्याओ से आज आपको निजात मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको थोड़ा परेशान करेगा। आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक काम में मंदी के चलते परेशान रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र के जातकों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)