Monsoon : भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दी है। इसके साथ ही इलाके में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और घने बादल भी बने हुए रहे हैं, जिसके बाद इन सब संकेतों से मौसम विभाग ने इसे मानसून की शुरुआत घोषित की है।
खाड़ी में हवाओं की बढ़ी रफ्तार
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई बढ़ गई है। 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार 20 नॉट्स से ज्यादा रही और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किमी तक फैली रही।
इन जगहों पर पहुंच सकता है मानसून
इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में पहुंच सकता है। मतलब देश में धीरे-धीरे मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है कभी भी दक्षिण भारत में बारिश बढ़ सकती है।
किसानों के लिए राहत भरी खबर
मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे यह देश के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ेगी। इससे दक्षिण भारत और उसके बाद पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। इसी दौरान यह किसानों, खासकर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी कर रहे हैं। बदलते मौसम को देख लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम के मामले को लेकर लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर आगे की जानकारी देते रहेंगे।
इसे भी पढ़ें :- ‘आतंकवाद को उसके घर में घुसकर मारेंगे’ समीक्षा बैठक में बोले पीएम मोदी