अनंत चतुर्दशी के दिन करें भगवान श्रीहरि की विशेष आरती, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Religion: अनंत चतुर्दशी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा बहुत ही शुभ और लाभकारी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति और सकारात्मकता आती है। भगवान श्रीहरि की पूजा के साथ करें अनंत आरती का पाठ।

भगवान विष्णु की विशेष आरती

ओम जय अनंत हरे, प्रभु जय अनंत हरे। भक्तों के संकट हरते, दीनों के कष्ट हरे।।
ओम जय अनंत हर.

शेष सैया पर सोहे, मस्तक मुकुट धरे। पीतांबर तन पर सोहे, कर में शंख चक्र धर।।
ओम जय अनंत हरे.

लक्ष्मी संग विराजे, करती मंगल काम। जो श्रद्धा से ध्यावें, पूर्ण हों उनके काम।।
ओम जय अनंत हरे.

14 लोकों के स्वामी, आप अनंत कहलाए। जो जन आपकी पूजा करें, सुख-समृद्धि वह पाएं।।
ओम जय अनंत हरे.

अनंत सूत्र जो धारण करें, श्रद्धा मन में लाएं। हरि की कृपा से उनके, संकट दूर हो जाएं।।
ओम जय अनंत हरे.

दुख-दरिद्र हर लो, करुणा दृष्टि करो। भक्ति और सद्बुद्धि देकर, जीवन सफल करो।।
ओम जय अनंत हरे.

शरण पड़े हैं प्रभु जी, रखिए अपनी लाज। आप बिना इस जग में, कौन रखे मेरी लाज।।
ओम जय अनंत हरे, प्रभु जय अनंत हरे। भक्तों के संकट हरते, दीनों के कष्ट हरे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *