Holi Celebration 2026: देशभर में आज रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस फेस्टिवल का लोग साल भर से आने का इंतजार करते हैं. गुझिया, नमक पारे, मठरी, अलग-अलग तरह की मिठाइयों को खाने से लेकर एक दूसरे को रंग लगाने और पानी से भिगाने तक, ये त्यौहार लोगों को काफी खुशी महसूस कराता है. परिवार और दोस्तों के साथ होली के त्यौहार की ये खुशी कई गुना बढ़ जाती है.
देश के कई हिस्सों में मनाई गई होली
सुबह से ही शहरों और गांवों में लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस पर्व के उत्साह में नजर आ रहा है. जगह-जगह डीजे, ढोल और पारंपरिक गीतों के साथ लोग नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं. भारत में मथुरा, वृंदावन, बरसाने की होली काफी ज्यादा पॉपुलर है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में भी होली के त्यौहार का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की जा रही है. कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किए गए हैं, जहां लोग मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं. प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके. पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें:-विदेशों में भी होली की धूम, जानें कौन-कौन से देश रंगों में होते हैं सराबोर