देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार, बांदा में 48.2 डिग्री रिकॉर्ड पारा

Weather news: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण लू और रिकॉर्डतोड़ तापमान के कारण आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं। अभी ज्येष्ठ महीने का पारंपरिक नौतपा शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही सूर्यदेव के तेवरों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में आसमान से सीधे आग बरस रही है। मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के 26 बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के कड़े आंकड़े को पार कर चुका है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत जारी की है।

भीषण लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई क्षेत्रों में 21 मई को और फिर 24 से 26 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में 21 से 23 मई के बीच; वेस्टर्न यूपी में 20 से 26 मई के दौरान, ईस्टर्न यूपी में 20 से 23 मई के दौरान और पंजाब में 22 और 23 मई को लू से भीषण लू की संभावना है।

20 मई को इन 27 शहरों में तापमान था 45 डिग्री सेल्सियस के पार

स्टेशनउपविभागतापमान (°C)
बांदापूर्वी उत्तर प्रदेश48.0
खजुराहोपूर्वी मध्य प्रदेश47.4
वर्धाविदर्भ47.1
रोहतकहरियाणा46.9
नागपुरविदर्भ46.6
नौगांवपूर्वी मध्य प्रदेश46.6
श्रीगंगानगरपश्चिम राजस्थान46.5
अमरावतीविदर्भ46.4
चंद्रपुरविदर्भ46.2
हमीरपुरपश्चिम उत्तर प्रदेश46.2
झारसुगुड़ाओडिशा46.0
दमोहपूर्वी मध्य प्रदेश46.0
झांसीपश्चिम उत्तर प्रदेश45.9
अंबालापंजाब45.8
मंडलापूर्वी मध्य प्रदेश45.6
हिसारहरियाणा45.4
सतनापूर्वी मध्य प्रदेश45.3
संबलपुरओडिशा45.3
पिलानीराजस्थान45.3
आगरापश्चिम उत्तर प्रदेश45.3
अकोलाविदर्भ45.2
यवतमालविदर्भ45.2
उरईपूर्वी उत्तर प्रदेश45.2
पटियालापंजाब45.0
रेंटाचिंतलातटीय आंध्र प्रदेश45.0
खम्ममरायलसीमा45.0
हीराकुंडओडिशा45.0

इसे भी पढ़ें:-Upsc ने जारी की 27 भर्ती परीक्षाओ की डेट्स, देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *