आध्यात्मिक शांति की तलाश में विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, अनुष्का शर्मा भी दिखीं साथ

Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज धर्मनगरी वृंदावन में आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचे. आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे. सोमवार को इस चर्चित दंपत्ति ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

सादगी में नजर आए विराट कोहरी और अनुष्का

आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। किसी वीआईपी तामझाम के बिना दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर काफी देर तक महाराज जी के सत्संग का लाभ उठाया। इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने निर्मल मन और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शुद्ध अंतःकरण ही ईश्वर प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है। दंपति ने एकाग्र चित्त होकर महाराज जी की बातों को सुना। 

पहले भी कई बार मथुरा आ चुके हैं विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जा चुके हैं, जोकि आध्यात्मिक जुड़ाव पर उनके लगातार ध्यान को दिखाता है। यह दौरा IPL 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच हुआ है, जिसमें विराट कोहली RCB के इस सीज़न में अहम भूमिका निभा रहे हैं। RCB का अगला मैच शुक्रवार, 24 अप्रैल को होना है।

इसे भी पढ़ें:-गर्मियों में करें इस खास सब्जी की खेती, मात्र 40 दिन में भर जाएगी तिजोरी, जानें पूरा प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *