Vastu Tips: व्यक्ति अपने घर की खुशहाली बनाए रखने के लिए और धन से जुड़ी हुई परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत करता है. अगर आप भी अपने जीवन की परेशानियों से काफी दुखी हो गए है, आपके घर में बरकत नहीं होती है, तो ऐसे में आपको मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करना बहुत ही जरूरी है. आपके घर घर में बरकत आएगी, आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताने वाले हैं जिनको करके आप मां अन्नपूर्णा को खुश कर सकते हैं.
हल्दी का डिब्बा न होने दें खाली
हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है और इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से है. गुरु ग्रह को ज्ञान, सम्मान और तरक्की का कारक माना गया है. घर में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाना शुभ संकेत नहीं माना जाता. इसलिए खत्म होने से पहले ही नया स्टॉक रख लेना चाहिए.
न होने दें नमक की कमी
नमक का वास्तु में विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इसका संबंध राहु और केतु से होता है. अगर नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाए तो घर में तनाव, विवाद और मानसिक अशांति बढ़ सकती है. इसलिए नमक को कभी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए.
अक्षय अन्न है चावल
चावल को अक्षत कहा जाता है, जिसका अर्थ है कभी समाप्त न होने वाला. इसका संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है. वास्तु के अनुसार, रसोई में चावल खत्म हो जाना सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता पर असर डाल सकता है. इसलिए चावल का डिब्बा समय रहते भरते रहना चाहिए.
सरसों का तेल भी है जरूरी
सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है. कई लोग तेल पूरी तरह खत्म होने के बाद नया तेल लाते हैं, लेकिन इसे शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि तेल का भंडार खाली होने से कामों में रुकावट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसलिए तेल खत्म होने से पहले ही अगला स्टॉक ले आएं.
आटे का डिब्बा हमेशा रखें भरा
आटे का बर्तन पूरी तरह खाली करना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे धन और सम्मान में कमी आ सकती है. इसलिए जब आटा कम होने लगे, तभी उसमें नया आटा मिलाकर भर देना चाहिए.
इसे भी पढ़ें:-NEET री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम सेवाओं पर लगाई अस्थायी रोक