काशी दौरे पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा नेताओं ने किया स्‍वागत

Varanasi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को वाराणसी दौरे पर पहुंच गई है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कियाl इस दौरान उन्होंने काशी आने पर गहरी खुशी और आभार व्यक्त किया

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरि, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह व प्रोटोकॉल प्रभारी व क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पाण्डेय ने स्वागत किया।

काशी में सीएम का कार्यक्रम

वाराणसी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कियाl मिर्जापुर के बाद वह वापस वाराणसी लौटकर शाम को विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की भव्य आरती में शामिल हुईं और काशी की आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा बनींl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *