Summer Vacation: भारत में जून की तपती गर्मी में जब मैदानी इलाकों का तापमान 40-45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब पहाड़ों और ठंडी जगहों की याद अपने आप आने लगती है. यही वजह है कि इस मौसम में लोग ऐसी डेस्टिनेशन्स तलाशते हैं जहां तेज धूप से राहत मिले, मौसम सुहाना हो और कुछ दिन शहर की भागदौड़ से दूर बिताए जा सकें. भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो जून के महीने में घूमने के लिए शानदार मानी जाती हैं. कहीं बादलों से ढके पहाड़ हैं, कहीं झरनों और हरियाली से भरे रास्ते, तो कहीं ऐसी ठंडी हवाएं जो जून की गर्मी भुला देती हैं.
मनाली में मिलेगा पहाड़ों और बर्फ का मजा
गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है. यहां की ठंडी हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत घाटियां लोगों को खूब आकर्षित करती हैं. सोलंग वैली और रोहतांग पास घूमने वालों की पहली पसंद माने जाते हैं. एडवेंचर पसंद लोगों के लिए भी यहां काफी कुछ है.
शिमला का शांत मौसम कर देगा रिलैक्स
शिमला आज भी लोगों का फेवरेट हिल स्टेशन बना हुआ है. यहां का मौसम गर्मियों में बेहद सुहावना रहता है. मॉल रोड पर घूमना, पहाड़ों के बीच बैठकर चाय पीना और ठंडी हवा का आनंद लेना लोगों को खूब पसंद आता है. फैमिली ट्रिप के लिए यह जगह शानदार मानी जाती है.
नैनीताल की झीलें जीत लेंगी दिल
नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और शांत माहौल के लिए काफी मशहूर है. यहां नैनी झील में बोटिंग का अलग ही मजा है. पहाड़ों से घिरा यह शहर गर्मियों में भी ठंडा और सुकून भरा महसूस होता है. कपल्स और फैमिली दोनों के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.
मसूरी में मिलेगा बादलों के बीच घूमने का एहसास
मसूरी को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है. यहां की हरियाली, झरने और ठंडी हवाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं. केम्पटी फॉल और गन हिल जैसी जगहें यहां आने वालों को खास अनुभव देती हैं. दिल्ली और आसपास के लोगों के लिए यह काफी लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है.
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा बना देगा दीवाना
दार्जिलिंग अपनी चाय बागानों और शांत मौसम के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां सुबह का सूर्योदय और बादलों के बीच पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.
ऊटी में मिलेगा नेचर के करीब रहने का एहसास
ऊटी दक्षिण भारत का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है. यहां की हरियाली, झीलें और ठंडा मौसम लोगों को खूब आकर्षित करता है. गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी आरामदायक रहता है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं.
श्रीनगर की खूबसूरती दिल जीत लेती है
श्रीनगर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है. डल झील, हाउसबोट और बर्फ से ढके पहाड़ यहां की खूबसूरती को और खास बना देते हैं. गर्मियों में यहां का मौसम काफी ठंडा और सुहावना रहता है. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
इसे भी पढ़ें:-रेलवे में निकली टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती, एक क्लिक में जान लें पूरी जानकारी