राजगढ़ में ब्रिज की रेलिंग से टकराई स्लीपर बस, 4 यात्रियों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Rajgarh:  मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ब्यावरा शहर में भोपाल बायपास ब्रिज पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ब्रिज की दीवार से टकरा गई. इस हादसे में चालक सहित सहित लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, एनलएल 01, डी-3436 स्लीपर कोच की बस लखनऊ से उज्जैन होते हुए इंदौर जा रही थी. इसी दौरान ब्यावरा बायपास पर शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बाद इंदौर रोड के लिए बने घुमावदार ब्रिज का अनुमान चालाक नहीं लग सका और टर्न होने के चलते जैसे ही चालक ने बस को नियंत्रित करने के लिए मोड़ा, बस ब्रिज के सीमेंट कंक्रीट बाउंड्री से जा टकराई और घिसटते हुए आगे की ओर बढ़ गई. इस हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 यात्री पूरी तरह से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अमित कुमार, सुरेंद्र प्रताप, सुमन शर्मा, श्रीनिवास और केशव को भोपाल रेफर कर दिया.  इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें चारों कर्नाटक बिहार वी उत्तर प्रदेश रहने वाले थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-बिहार में बनेगा पहला महिला समर्पित विश्वविद्यालय, कुलपति से छात्रा तक सब होंगी महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *