Rajasthan: राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसमें 65 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के सचिव और विशेष सचिव को भी बदल दिया गया है। जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) का सचिव नियुक्त किया गया है। उत्सव कौशल और अमित शर्मा को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
कलेक्टर टीना डाबी को मिला टोंक जिला
वित्त (बजट) सचिव राजन विशाल का तबादला जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर कर दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को जयपुर का कलेक्टर बनाया गया है। बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी का तबादला टोंक में कलेक्टर के पद पर कर दिया गया।
अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- डॉ. जोगाराम: सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज विभाग तथा निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन.
- राजन विशाल: मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर.
- जितेन्द्र कुमार सोनी: सचिव, मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग.
- कन्हैया लाल स्वामी: संभागीय आयुक्त, जोधपुर.
- नकाते शिवप्रसाद मदन: प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं IT सर्विसेज.
- शिवांगी स्वर्णकार: विशिष्ट सचिव, वित्त (बजट) विभाग एवं CEO, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसाइटी.
- ओमप्रकाश कसेरा: आयुक्त, नगर निगम, जयपुर.
- नमित मेहता: आयुक्त, आबकारी विभाग, उदयपुर.
- नम्रता वृष्णि: विशिष्ट सचिव, खान और पेट्रोलियम विभाग.
- अरविंद पोसवाल: आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल.
- डॉ. रश्मि शर्मा: निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं विशिष्ट सचिव, सांख्यिकी विभाग.
- लक्ष्मी नारायण मंत्री: आयुक्त, उदयपुर और देवस्थान विभाग.
- कल्पना अग्रवाल: विशिष्ट सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग.
- सुरेश ओला: प्रबन्ध निदेशक (रीको) एवं आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर.
- प्रियंका गोस्वामी: निदेशक, आजीविका परियोजनाएं और स्वयं सहायता समूह, जयपुर.
- अल्पा चौधरी: भू-प्रबंधन आयुक्त और पदेन निदेशक, बंदोबस्त.
- बाबूलाल गोयल: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर.
- नीलाभ सक्सेना: आयुक्त, उद्योग और वाणिज्य (CSR).
- ललित कुमार: निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग.
- उत्सव कौशल: संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री.
- गौरव सैनी: सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA).
- श्वेता चौहान: आयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान.
- राहुल जैन: आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर.
- महेंद्र खडगावत: संयुक्त सचिव, श्रम और कारखाना बॉयलर निरीक्षण विभाग.
- नरेश कुमार गोयल: आयुक्त, कृषि और पंचायती राज विभाग.
- जयदेव सी.एस.: सचिव, मानवाधिकार आयोग.
- रिया डाबी: ओएसडी (OSD), मुख्यमंत्री.
- शैलजा पांडे: सीईओ (MADA), बीकानेर.
- रजत यादव: ओएसडी (OSD), मुख्यमंत्री.
- अक्षत सिंह: ओएसडी (OSD), मुख्यमंत्री.
- गरिमा नरूला: ओएसडी (OSD), मुख्यमंत्री कार्यालय.
नए जिला कलेक्टरों की सूची
- जयपुर: संदेश नायक
- जैसलमेर: अनुपमा जोरवाल
- जोधपुर: आलोक रंजन
- उदयपुर: गौरव अग्रवाल
- बाड़मेर: चिन्मय गोपाल
- प्रतापगढ़: शुभम चौधरी
- सीकर: आशीष मोदी
- फलोदी: अंकित कुमार सिंह
- बारां: बालमुकुंद असावा
- बीकानेर: निशांत जैन (साथ में अध्यक्ष, बीकानेर विकास प्राधिकरण)
- टोंक: टीना डाबी
- पाली: रविंद्र गोस्वामी
- सिरोही: रोहिताश सिंह तोमर
- बूंदी: हरफूल सिंह यादव
- डीडवाना-कुचामन: अवधेश मीणा
- नागौर: देवेंद्र कुमार
- करौली: अक्षय गोदारा
- दौसा: सौम्या झा
- खैरथल-तिजारा: अतुल प्रकाश
- डूंगरपुर: देशल दान
- सलूंबर: मोहम्मद जुनेद पी.पी.
- डीग: मयंक मनीष
- कोटपूतली-बहरोड़: अपर्णा गुप्ता
- श्रीगंगानगर: अमित यादव
- चित्तौड़गढ़: डॉ. मंजू
इसे भी पढ़ें:-आज से जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 सवालों के सेट से ली जाएगी जानकारी