सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अतीक की जमीन पर बनेंगे गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब हुआ कृष्णपुरी

Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज की धरती से बड़ा ऐलान कर दिया. सीएम ने कसारी मसारी इलाके का नाम बदलकर कृष्णपुरी करने की घोषणा की, साथ ही माफिया अतीक अहमद की कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए 602 फ्लैट बनाने का भी तोहफा दिया.

प्रयागराज के कसारी मसारी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि ये भगवान अक्षयवट और महर्षि भारद्वाज की पावन धरती है. सीएम योगी ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि सरकार का संकल्प माफिया से मुक्ति दिलाने का था और अब कसारी मसारी में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं.

अतीक की जमीन पर गरीबों के आशियाने

सीएम योगी ने बताया कि कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद के गुंडों ने ढाई हेक्टेयर यानी 15 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था. वहां अस्तबल बनाकर अय्याशी का अड्डा बना रखा था. अब उस जमीन को मुक्त कराकर वहां 602 गरीब परिवारों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा – “एक समय था जब अतीक-अशरफ के सामने सरकार घुटने टेकती थी, राजू पाल को गोली मार दी गई थी. 2017 के बाद हमने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई और यूपी को माफिया मुक्त बनाया.

कृष्णपुरी में क्या-क्या होगा?

सीएम ने कहा कि नए कृष्णपुरी में टाउनशिप विकसित होगी, बाजार बनेगा, जिम जैसी सुविधाएं मिलेंगी. 14 मीटर चौड़ी सड़क बन चुकी है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ये प्रोजेक्ट पूरा करेगा.योगी ने चेतावनी देते हुए कहा, “अब प्रयागराज में कोई माफिया सिर उठाने की कोशिश करेगा तो मिट्टी में मिला दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-फसल नुकसान पर सरकार देगी दोगुना मुआवजा, 3 महीने तक बिजली बिल माफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *