गरुड़ पुराण में वर्णित इन पापों से बचें, वरना मृत्यु के बाद भी नहीं मिलेगी शांति, झेलने पड़ेगें कष्ट

Garuda Purana: हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथ गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु से जुड़े रहस्यों का वर्णन मिलता है. भूलोक पर जीवन जीने के बाद जब मनुष्य अपने शरीर का त्याग करता है, तो उसकी आत्मा को इस संसार को छोड़कर एक नए संसार में जाना पड़ता है. इस नए संसार में आत्मा को उसके कर्मों के अनुसार फल भोगना पड़ता है. इसमें वर्णित पापों में से कुछ ऐसे कर्मों के बारे में यहां बताया जा रहा है, जिनके कारण मृत्यु के बाद भी शांति नहीं मिलती और यमलोक में भी कष्ट झेलने पड़ते हैं.  

इन कारणों से नहीं मिलती शांति

गौ हत्या का गंभीर परिणाम: धार्मिक मान्यताओं में गाय को पूजनीय माना गया है, इसलिए गौ हत्या को बहुत बड़ा पाप बताया गया है. कहा जाता है कि इस कर्म के कारण आत्मा को लंबे समय तक शांति नहीं मिलती.

माता-पिता और गुरु का अनादर करने का दंड: ऐसे लोग जो जीते जी अपने माता-पिता और गुरुजनों को स्नेह सम्मान नहीं करते, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. माना जाता है कि माता-पिता और गुरु का अनादर करने वालों को यमलोक में अपने इस पाप का पूरा हिसाब चुकाना होता है. उन्हें मौत के बाद बहुत पीड़ा से गुजरना पड़ता है.

भ्रूण हत्या का कठोर दंड: भ्रूण हत्या को सबसे गंभीर पापों में गिना जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार भ्रूण हत्या करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद बेहद कठोर दंड मिलता है और उसकी आत्मा को मुक्ति मिलना कठिन हो जाता है.

झूठ और विश्वासघात का पाप: गरुड़ पुराण में झूठ बोलना और किसी का विश्वास तोड़ना बड़ा पाप माना गया है. विशेष रूप से झूठी गवाही देकर किसी को नुकसान पहुंचाना अत्यंत गंभीर अपराध है. ऐसे कर्म करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद लंबे समय तक दुख और कष्ट सहना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें:-PM मोदी से मुलाकात करेंगे CM सम्राट चौधरी, दिल्ली के लिए हुए रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *