Char Dham Yatra 2026: हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं और ट्रैवल लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करती है. उत्तराखंड के चारधाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ आते हैं. अक्षय तृतीया के पावन दिन चारधाम यात्रा शुरू होती है. इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा. इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. फिर इसके कुछ दिनों बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.
चार धाम के कपाट खुलने की तिथियां 2026
यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित पवित्र यमुना नदी का उद्गम स्थलहै.
गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन यानी 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगोत्री वह स्थान है जहां से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था.
केदारनाथ धाम
केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. यहां शिवलिंग बैल की आकृति के रूप में विराजमान हैं. बता दें कि केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट 23 अप्रैल 2026 को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. ये भगवान विष्णु के नर-नारायण स्वरूप की तपोभूमि मानी जाती है.
1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण
10 अप्रैल को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग संयुक्त रूप से प्रदेश में मॉक ड्रिल करेंगे. इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए IRCTC के माध्यम से हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी. अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं. ऋषिकेश में 19-सीटर सीप्लेन का सफल ट्रायल किया गया है, जिससे दुर्गम क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधरेगी.
इसे भी पढ़ें:-आबकारी सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन