Alpha: आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म ‘अल्फा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज था, और अब इसका पहला ऑफिशियल रिव्यू भी सामने आ चुका है. फिल्म में आलिया भटट्, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ल किया है. साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक ‘अल्फा’ का अब फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है?
‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट
जैसे ही शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, एक्स पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आने भी शुरू हो गए. खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले उमेर संधू ने ‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर में आलिया भट्ट को “पूरी तरह से गलत कास्टिंग” बताया और फ़िल्म को “औसत से भी खराब” करार दिया.
अल्फा के बारे में
इस फिल्म में आलिया और शरवरी एक्शन अवतार में हैं. बॉबी देओल ने अपनी दमदार और डरावनी मौजूदगी से एक बार फिर महफिल लूट ली है. उनका नेगेटिव रोल दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है. वहीं, एवरग्रीन अनिल कपूर ने भी अपनी मैच्योर एक्टिंग से कहानी को एक मजबूत सहारा दिया है. लेकिन इस पूरी फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो है.
इसे भी पढ़ें:-ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट