Aaj Ka Rashifal: करियर-कारोबार और सेहत को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर मेहरबान रहेंगे सितारे?

22 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 22 फरवरी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है. इस अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

22 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. आय के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि के योग हैं, जिससे आपके बैंक बैलेंस में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में अच्छे लाभ और डील को योग बन रहे हैं. नए-नए तरह के अवसरों का को आजमाने का अवसर आपको मिल सकता है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिल सकते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज भागदौड़ और कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है. ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. किसी नए तरह के बिजनेस में आपको हाथ आजमाने से पहले उसके सभी पहुलओं के बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना चाहिए. वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा और आपका जीवनसाथी आपके साथ हर मुश्किलों मे साथ देगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उनको काम की सराहना होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे वहीं जो लोग किसी तरह के व्यापार में उनको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है. छात्रों को किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत दिखेगी. पारिवारिक मामलों में घर के सदस्यों के बीच प्यार और मेलजोल बना रहेगा. प्रेम संबंधों के मामलों में आपको साथी की तरफ भरपूर प्यार मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ हो सकता है. किसी के साथ धन के लेन-देन के मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी. किसी पुराने अधूरे काम के पूरे होने से आपको खुशी मिलेगी. काम में लापरवाही से भी आपको बचना होगा और खानपान में भी. नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं. प्रेम जीवन में साथी संग रिश्ता पहले से मजबूत रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा. नए वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है. धन संपदा में वृद्धि होगी और कुछ नए तरह के काम आपके हाथ लग सकते हैं जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकती है. नौकरीपेशा वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं होगा. इसके अलावा जिन लोगों का कोई कानूनी मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको उसमें जीत हासिल हो सकती है. किसी नई योजना पर काम आगे बढ़ेगा जिससें आपको अच्छा लाभ होने के प्रबल योग हैं. मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे. जो लोग किसी जमीन के काम धंधे से जुड़े हुए है उनको कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. व्यापार में उन्नति और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं. आज के दिन आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस हो सकता है. निवेश के लिहाज से दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. घर पर किसी तरह का धार्मिक कार्यक्रम के लिए योजना बना सकते हैं जिसमें आपको घर के सभी सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा. लेकिन आपको दूसरे का वाहन आदि चलाने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन अपने काम-धंधे में बहुत ही सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी. आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हे कामयाब होने देंगे. जो लोग कई महीनों से बेरोजगार हैं उनको रोजगार के नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. परिवार संग बेहतर सहयोग और आपसी सामंजस्य बनाकर रखना होगा. आर्थिक स्थिति आज के दिन बेहतर रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने खर्चों पर काबू में करना होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज के दिन आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. कोई नई तरह की डील मिलने से आपको काफी खुशी मिलेगी क्योंकि इससे आपको भविष्य में काफी धन मिलने की संभावना है. आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने का दिन है. पारिवारिक जीवन में किसी तरह का अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है जिसमें घर के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है. ऐसे में परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन बेहतर और शुभ रहेगा. ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग आपके पक्ष में काम करता हुआ दिखाई देगा. नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं. जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनकी जीत हासिल हो सकती है. पैतृक संपत्ति में आपको अच्छी हिस्सेदारी मिल सकती है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. लेकिन आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो कोई गंभीर बीमारी आपका पीछा कर सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को दिन में किसी जमीन या शेयर में किए गए निवेश से बहुत ही अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आपका फंसा हुआ धन वापस हो सकती है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. अविवाहित लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम जीवन में रोमांस के खूबसूरत पल मिलेंगे.

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आर्थिक लाभ का दिन है. आप नई तरह की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको फायदा मिलेगा. परिवार संग बेहतर समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा. जो लोग नया वाहन खरीदने के लिए इच्छुक हैं आज उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. लेकिन आज के दिन आपको किसी धन उधार देने से बचें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

इसे भी पढ़ें:-ईमान को बरकरार रखने वाला ही है चरित्रवान इंसान: पंकज जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *