UP में बंपर भर्ती का ऐलान, TGT से लेकर प्रधानाचार्य तक के 20,382 पदों पर होगी भर्ती

Lucknow:उत्तर प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक और विद्यालय प्रमुख बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती के नए अवसर सामने आए हैं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए तीन अलग- अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं, इनके जरिए टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के कुल 20,382 पदों पर चयन किया जाना है। इन भर्तियों में प्रशिक्षित (UPRecruitment) स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) के सबसे अधिक 17,735 पद रखे गए हैं, इसके अलावा हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित विज्ञापन में दी गई पात्रता शर्तों, जरूरी दस्तावेजों और समय–सीमा की जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। TGT भर्ती: 17,735 पदों के लिए आवेदन और परीक्षा का शेड्यूल आयोग की ओर से टीजीटी के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 23 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है, वहीं, आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 तय की गई है, टीजीटी भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ–साथ आवेदन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं भी तय समय के भीतर पूरी करनी होंगी। प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर होगी भर्ती UP Recruitment हाईस्कूल स्तर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है,इस भर्ती में कुल 1,172 पद शामिल हैं, इनमें बालक विद्यालयों के 1,037 और बालिका विद्यालयों के 135 पद निर्धारित किए गए हैं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार 26 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा, निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानाध्यापक पदों की परीक्षा 7 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य के 1,475 पदों के लिए भी निकला विज्ञापन इंटरमीडिएट स्तर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इस भर्ती के तहत कुल 1,475 पद भरे जाने हैं, इनमें बालक विद्यालयों के 1,318 और बालिका विद्यालयों के 157 पद शामिल हैं, प्रधानाचार्य भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं, आवेदन पत्र में किसी तरह की गलती होने पर 26 नवंबर 2026 तक संशोधन का अवसर दिया गया है, इस पद के लिए परीक्षा की तारीख 7 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

‘नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं’, पुलिस स्मृति दिवस पर बोले सीएम योगी

Lucknow: पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया,…

शारदीय नवरात्र और विजयादशमी पर CM योगी की अपील, शांति, सौहार्द और अनुशासन से मनाएं त्योहार

Lucknow: शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक…

कोलकाता हादसे के बाद यूपी में सख्ती, सीएम योगी ने दुर्गा पंडाल सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Lucknow: कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद यूपी सरकार भी अलर्ट मोड…

प्रदेश में 19 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने लोगों को दिया तोहफा

Lucknow: देश के विभिन्न राज्यों में नवरात्रि का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस…

लखनऊ में 16 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी में होगी भर्ती

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, CM योगी का बड़ा फैसला

Lucknow: लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर…

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी आग, दो मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों…

लखनऊ को बाढ़ से बचने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा तटबंध, सीएम योगी ने दी स्वीकृति

Lucknow: लखनऊ में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक…

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- हर समस्या का होगा समाधान  

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सोमवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं…