Phone Storage Problem: आपने फोन से 100-200 फोटो डिलीट कर दिए, फिर भी फोन कह रहा है – Storage Full?अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. 90% लोग यही गलती करते हैं. असल में फोटो डिलीट करने से फोन की मेमोरी खाली नहीं होती, वो सिर्फ एक फोल्डर में जाकर छिप जाती है. जब आप गैलरी से कोई फोटो डिलीट करते हैं, तो वो तुरंत डिलीट नहीं होती. वो Trash / Recycle Bin / Recently Deleted फोल्डर में चली जाती है और वहां 30 दिन तक पड़ी रहती है.जब तक आप वहां से भी डिलीट नहीं करेंगे, तब तक स्टोरेज खाली नहीं होगा.
असली स्टोरेज ऐसे खाली करें – 5 मिनट का काम
1. Trash को परमानेंट खाली करें
गैलरी खोलें > Albums > Trash / Recently Deleted > Select All > Delete Permanently करें. बस इससे ही 5-10 GB तक खाली हो जाएगा.
2. WhatsApp का छिपा हुआ कचरा साफ करें
WhatsApp > Settings > Storage and Data > Manage Storage में जाएं. यहां आपको वो वीडियो और फोटो दिखेंगे जो ग्रुप्स में बार-बार आए हैं. इन्हें डिलीट करें.
3. Telegram का सबसे बड़ा धोखा
Telegram में फोटो डिलीट करने के बाद भी वो फोन में रहता है. Telegram > Settings > Data and Storage > Clear Cache करें.
4. Google Photos का Backup चेक करें
कई बार फोटो फोन में नहीं, Google Photos में Backup होकर भी जगह घेरता है. Photos App > Trash को भी खाली करें.
5. App Cache साफ करें
Settings > Storage > Apps > सबसे ज्यादा जगह लेने वाले App जैसे YouTube, Instagram, Chrome का Cache Clear करें. इससे डाटा डिलीट नहीं होगा, सिर्फ कचरा साफ होगा.
सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं
लोग फोटो डिलीट करके सोचते हैं काम हो गया. लेकिन असली स्टोरेज तो Trash, WhatsApp Backup, Telegram Cache में भरा होता है.अगली बार फोन फुल हो तो फोटो मत डिलीट कीजिए, पहले Trash खाली कीजिए. फोन एकदम नया जैसा चलने लगेगा.
इसे भी पढ़ें:-UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह, 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल