Huawei Watch Air: स्मार्टवॉच की दुनिया में Huawei ने एक बार फिर धमाका कर दिया है. कंपनी ने अपनी नई Huawei Watch Air को पेश कर दिया है, जो दिखने में जितनी पतली है, फीचर्स में उतनी ही दमदार है. इसे बाजार की सबसे पतली स्मार्टवॉच में से एक माना जा रहा है.
सिर्फ 6.9mm पतली, Apple Watch को टक्कर
Huawei Watch Air की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. सेंसर को छोड़ दें तो इसकी मोटाई सिर्फ 6.9mm है. कंपनी ने इसमें मेनबोर्ड को दो लेयर में फिट किया है, जिससे जगह आधी हो गई और वॉच इतनी स्लिम बन पाई. इसमें टाइटेनियम अलॉय केस दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक के साथ मजबूती भी देता है. वॉच 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है. इसमें डिजिटल क्राउन और एक बटन मिलता है. पहली नजर में इसका डिजाइन Apple Watch जैसा लगता है.
हेल्थ के लिए पूरी डॉक्टर वॉच
पतली बॉडी होने के बाद भी Huawei ने इसमें हेल्थ फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी है.
- ECG की सुविधा
- हार्ट रेट मॉनिटरिंग
- SpO2 सेंसर
- स्किन टेंपरेचर सेंसर
- GPS ट्रैकिंग के लिए खास एंटीना डिजाइन
यानी दिल की धड़कन से लेकर शरीर के तापमान तक, सब कुछ कलाई पर ही पता चल जाएगा.
धूप में भी साफ दिखेगा डिस्प्ले
इस वॉच में 1.92 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके चारों तरफ सिर्फ 1.4mm के पतले बेजल्स हैं. सबसे खास बात है इसकी 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस. यानी तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी.
कॉलिंग और पेमेंट भी इसी से
इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे आप सीधे वॉच से ही कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा NFC की मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कर पाएंगे.
बैटरी में थोड़ा समझौता
पतले डिजाइन का असर बैटरी पर जरूर पड़ा है. कंपनी के मुताबिक, ये वॉच एक बार फुल चार्ज पर औसतन 5 दिन तक चलेगी. इसमें वाइब्रेशन मोटर और स्पीकर को भी छोटा किया गया है.
कीमत और कलर
Huawei Watch Air को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. चीन में इसकी कीमत 2,499 युआन यानी करीब 34,800 रुपये रखी गई है.इसे सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड तीन कलर में खरीदा जा सकता है.
भारत में कब आएगी?
कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. ऐसे में भारत में ये कब आएगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन अगर ये भारत आती है तो Apple Watch और Samsung Galaxy Watch को कड़ी टक्कर देगी.
इसे भी पढ़ें:-पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹1.25 लाख, जानें कौन करेगा आवेदन, क्या है पात्रता?