NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मेडिकल की पढ़ाई का बढ़ेगा दायरा, जुड़ेंगी 75 हजार नई सीटें

MBBS Admission: मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने साफ कहा है कि केंद्र सरकार 2029 तक देश में 75,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने का अपना वादा हर हाल में पूरा करेगी. नड्डा नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह और संस्थान के 25 साल पूरे होने के जश्न में बोल रहे थे. कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी मौजूद थे.

लाल किले से किया था PM मोदी ने ऐलान

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से किए गए ऐलान का जिक्र करते हुए कहा कि मेडिकल एजुकेशन की क्षमता बढ़ाने का जो टारगेट रखा गया है, उसे तय समय पर पूरा किया जाएगा.

10 साल में डबल से ज्यादा हुए मेडिकल कॉलेज

जेपी नड्डा ने आंकड़ों के साथ बताया कि पिछले 10 साल में देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में कितना बड़ा बदलाव आया है:

मेडिकल कॉलेज: पहले 387 थे, अब बढ़कर 863 हो गए हैं

AIIMS: अब देश में 23 AIIMS हैं

UG सीटें: 51,000 से बढ़कर 1.43 लाख हो गईं

PG सीटें: 31,000 से बढ़कर 91,000 हो गईं

नई सीटों के लिए 15,000 करोड़ का बजट

नई सीटों के लिए पैसे का इंतजाम कैसे होगा,  इस पर नड्डा ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने दिसंबर 2025 में ही हर एक नई UG और PG सीट के लिए 1.5 करोड़ रुपये की मदद को मंजूरी दे दी थी. इस योजना के तहत 10,000 नई मेडिकल सीटें बनाने के लिए कुल 15,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- क्या कसूर था उस निर्दोष बच्चे का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *