Astrology: सनातन धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। तुलसी को श्रीहरि विष्णु का अत्यंत प्रिय माना जाता है। जिस घर में तुलसी का नियमित रूप से पूजा होती है वहां से नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है। इन दिनों कार्तिक का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें तुलसी पूजन का महत्व और भी कई गुना बढ़ जाता है। इस पावन मास में श्रद्धालु तुलसी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित कर विशेष आराधना करते हैं। इसके साथ ही देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाता है। इससे तुलसी माता और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी महारानी के 8 दिव्य नाम
तुलसी जी के ये 8 नाम जो मनुष्य बोलता है उसके सारे दुखों का अंत हो जाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अध्याय 22, श्लोक संख्या 33 में तुलसी महारानी के आठ दिव्य नामों का उल्लेख मिलता है। ये आठ नाम हैं – वृंदा, वृंदावनी, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी। जो पुरुष तुलसी जी की पूजा करके इन आठ नामों का पाठ करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है।