Entertainment: एक्टर नंदिश संधू ने तलाक के 10 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी के साथ दूसरी शादी कर ली है। नंदिश ने एक्ट्रेस रश्मि देसाई से तलाक ले लिया था, 14 नवंबर को दोनों बंगाली रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे, 44 साल के नंदिश संधू ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी शादी की तस्वीरें नजर आ रही हैं। कविता बंगाली हैं जबकि नंदिश संधू पंजाबी हैं। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
तलाक के 10 साल बाद कविता संग दूसरी शादी
नंदिश संधू ने रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी के दूसरी शादी की, कपल ने शादी के लिए बंगाली पोशाक पहनी थी, एक्ट्रेस कविता ने बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, वहीं नंदिश ने बंगाली कुर्ता-पायजामा पहना था, उन्होंने बंगाली स्टाइल से शादी का वीडियो शेयर किया है। इन फोटोज पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है। कविता बनर्जी और नंदिश संधू काफी समय से डेट कर रहे थे। कपल ने कुछ समय पहले अपने रिश्ते का ऐलान किया था, वो सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे संग फोटोज डालते रहते हैं।
सगाई और हल्दी-मेहंदी की फोटोज भी शेयर
नंदिश संधू ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई और हल्दी-मेहंदी की फोटोज भी शेयर की हैं। हल्दी के लिए एक्टर ने मल्टी कलर का कुर्ता पहना था जबकि एक्ट्रेस कविता बनर्जी ने लेमन येल्लो कलर का लहंगा पहना था। वहीं कपल ने संगीत का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दोनों ही वेस्टर्न कपड़ों में दिख रहे हैं। कविता बनर्जी ने पीच कलर का गाउन पहना है, वहीं एक्टर ग्रे कलर के सूट में दिख रहे थे। कविता बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, वहीं नंदिश संधू का डैशिंग लुक दिखा था। कविता बनर्जी और नंदिश संधू की शादी में इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त भी शामिल हुए थे।
स्टोरी शेयर कर दोनों को शादी की बधाई दी
कपल के फ्रेंड्स ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दोनों को शादी की बधाई दी और जश्न मनाया। नंदिश ने अपने दोस्तों की स्टोरी को रीशेयर किया है। 44 साल की उम्र में नंदिश संधू ने 11 साल छोटी कविता बनर्जी से दूसरी शादी की है। पहली शादी उन्होंने रश्मि देसाई से की थी, कपल की मुलाकात पॉपुलर सीरियल उतरन के सेट पर हुई थी। सेट पर प्यार की शुरुआत दोनों ने शादी की लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी। 10 साल पहले 2016 में कपल ने तलाक ले लिया था।