डूबते सूर्य को आज अर्घ्य देगी व्रती महिलाएं, मिलती है सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली

Astrology: छठ महापर्व में सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में छठ के संध्या अर्घ्य के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। लोक आस्था का महापर्व छठ संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए विशेष माना जाता है। पर्व के तीसरे दिन यानी षष्ठी तिथि पर व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। सूर्य उपासना से जीवन में सकारात्मकता आती है।

संध्या अर्घ्य का खास उपाय

जानकारी के अनुसार, जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, वे छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के समय एक विशेष उपाय कर सकते हैं। इसके लिए बांस के सूप में फल और ठेकुआ रखने के साथ तांबे का सिक्का या छोटा तांबे का पात्र भी रखें। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़, गेहूं और तांबे के बर्तन का दान करें। इस उपाय से पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी की कामना की जाती है। वहीं, पिता के साथ संबंधों से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *