BSF Recruitment 2026: बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (GD) के 1167 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम (LDCE) के तहत होगी.विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया आज, 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
सर्विस: उम्मीदवार ने अपनी फोर्स में बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के साथ कम से कम 4 साल की नियमित सेवा की हो.
पात्र रैंक: BSF, CRPF और ITBP के कांस्टेबल (GD), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल (GD) और ASI (GD) आवेदन कर सकते हैं. SSB में ASI (GD) पात्र हैं.
अन्य शर्तें: पिछले 5 साल की APAR ग्रेडिंग ‘अच्छी’ होनी चाहिए, सर्विस रिकॉर्ड बेदाग हो और मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 हो.
आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा जनरल वर्ग के लिए 32 वर्ष और SC/ST वर्ग के लिए 37 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी. एक उम्मीदवार इस परीक्षा में अधिकतम 3 बार ही शामिल हो सकता है.
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाएं.
- अब होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अब आवेदन फॉर्म में सर्विस डिटेल, रेजीमेंट नंबर और पर्सनल जानकारी भरें.
- इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भरकर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अब फॉर्म को एक बार फिर अच्छी तरह से जांच कर सबमिट करें.
- लास्ट में फार्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
इसे भी पढ़ें:-दिवाली पर स्विगी के प्लेटफॉर्म पर बरसे ऑर्डर, काजू कतली से लेकर मसाला डोसा तक की रही धूम