BHU Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रतिष्ठित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने अपने कंप्यूटर सेंटर में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या 03/2026-27 के तहत ग्रुप A और ग्रुप C के कुल 11 पद भरे जाएंगे।खास बात है कि इसमें 10वीं पास और ITI वालों से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री और M.Tech तक के उम्मीदवारों के लिए मौका है।
इन पदों पर होगी भर्ती
BHU द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सिस्टम इंजीनियर के 1 पद, जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर के 1 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-1 के 3 पद, एसी ऑपरेटर के 3 पद, लैबोरेटरी अटेंडेंट के 1 पद और वर्कशॉप अटेंडेंट के 2 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा।
योग्यता और उम्र सीमा
सिस्टम इंजीनियर पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक/एमई/एमएस डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव मांगा गया है। जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर के लिए बीई/बीटेक के साथ 5 साल का अनुभव अनिवार्य है।वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए या पीजीडीसीए के साथ 55 प्रतिशत अंक जरूरी है।
एसी ऑपरेटर के लिए आईटीआई और 2 साल का अनुभव, लैब अटेंडेंट के लिए साइंस से 12वीं और 6 महीने का हार्डवेयर सर्टिफिकेट, जबकि वर्कशॉप अटेंडेंट के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई और एक साल का अनुभव मांगा गया है।
उम्र सीमा की बात करें तो सिस्टम इंजीनियर के लिए अधिकतम 50 साल, जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर के लिए 40 साल और अन्य सभी पदों के लिए 32 साल तय की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
सिस्टम इंजीनियर को लेवल-12 के तहत 78,800 से 2,09,200 रुपये, जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर को लेवल-10 में 56,100 से 1,77,500 रुपये, कंप्यूटर ऑपरेटर को 29,200 से 92,300 रुपये और अटेंडेंट पदों पर 18,000 से 56,900 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
- BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं
- Recruitment & Assessment Cell सेक्शन में जाएं
- Advt No. 03/2026-27 लिंक पर रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें, फोटो-सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें
इसे भी पढ़ें:-DSSSB ने निकाली जूनियर इंजीनियर और एमटीएस की भर्ती, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक कर सकेंगे आवेदन