चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Punjab: पंजाब के पटियाला-राजपुरा के पास सराय बंजारा में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12508) के चार डिब्बों में अचानक भीषण आग लग गई. चलती ट्रेन में आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 9:49 बजे अमृतसर से रवाना हुई थी. लुधियाना होते हुए इसे दोपहर करीब 1:30 बजे अंबाला पहुंचना था, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे सराय बंजारा के पास ट्रेन के कोचों से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग 4 डिब्बों में फैल गई.

दिवाली के मौके पर ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई थी, जिससे आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पाने की कोशिश की गई और सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए. शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-दिवाली पर आंखों का रखें खास ख्याल, पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है जलन और इंफेक्शन का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *